Home » झारखंड कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जाएगी कुर्सी! लगातार 3 बैठकों से गैरहाजिरी पर कार्रवाई

झारखंड कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जाएगी कुर्सी! लगातार 3 बैठकों से गैरहाजिरी पर कार्रवाई

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड कांग्रेस संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी है। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर तय किया है कि बिना किसी ठोस कारण लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को उनके पद से मुक्त किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी बढ़ाने और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना है।

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने कहा कि संगठन में पद पर बने रहने के लिए सक्रियता जरूरी है। जो पदाधिकारी पार्टी की बैठकों और सांगठनिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेते, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में जिम्मेदारी उन्हीं लोगों को मिलनी चाहिए, जो पार्टी के काम के लिए समय देते हैं और अपनी भूमिका निभाते हैं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

प्रदेश कांग्रेस ने फैसले का किया समर्थन

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के इस प्रस्ताव का प्रदेश कांग्रेस ने समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिला कमेटियां पार्टी की जमीनी इकाई हैं। इनके पदाधिकारी सक्रिय रहेंगे, तभी संगठन को मजबूती मिलेगी। केवल पद लेकर बैठे रहने से पार्टी का विस्तार नहीं हो सकता।

फिलहाल रांची ग्रामीण कमेटी में लागू होगा फैसला

अभी यह प्रस्ताव रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने पारित किया है। अन्य जिला कमेटियों में इसे लागू करने को लेकर कोई निर्णय सामने नहीं आया है। हालांकि, इस पहल से संगठन में पदाधिकारियों की उपस्थिति और कामकाज को लेकर जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। अब लगातार तीन बैठकों से गैरहाजिर रहने वाले पदाधिकारियों पर प्रस्ताव के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

You may also like

Leave a Comment