Home » MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही हार तय

MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही हार तय

by उर्वशी शेखर
0 comments

उत्तर प्रदेश में पांच एमएलसी सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस नतीजे को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत बताते हुए दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी। अखिलेश ने भाजपा की छह सीटों पर जीत को भी सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए धांधली का आरोप लगाया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

शुक्रवार को नवनिर्वाचित एमएलसी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने अपने दम पर पूरी ताकत लगाकर पांच सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा की छह सीटों पर जीत निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों के साथ चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

PDA के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

सपा प्रमुख ने अपने PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के एजेंडे को आगे रखते हुए भाजपा सरकार पर सामाजिक न्याय और आरक्षण के मुद्दे पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने आरक्षण के अधिकारों को कमजोर किया है, रामभक्तों को निराश किया है और बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बंद कर दिए हैं।

अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद किए गए हैं, जबकि शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकताएं शिक्षा के बजाय शराब की दुकानों को बढ़ावा देने की हैं।

अमित शाह के बयान पर भी पलटवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में जीत और हार नेताओं के भाषणों से नहीं, बल्कि जनता के फैसले से तय होती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी, उसी दिन भाजपा की हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

सामाजिक समीकरण को बताया जीत की वजह

अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में पासी, कायस्थ और व्यापारी वर्ग समेत विभिन्न सामाजिक समूहों के समर्थन को सपा की सफलता का अहम आधार बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में अलग-अलग वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर मतदान किया है।

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक कार्यकर्ताओं ने जिस मजबूती से संघर्ष किया, वह आने वाली राजनीतिक लड़ाई की शुरुआत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का अगला लक्ष्य सामाजिक न्याय की स्थापना और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और व्यापक बनाना है।

You may also like

Leave a Comment