Home » RIMS के मेडिकल छात्र अब खेल के मैदान में दिखाएंगे हुनर, ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

RIMS के मेडिकल छात्र अब खेल के मैदान में दिखाएंगे हुनर, ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

by उर्वशी शेखर
0 comments

मेडिकल की चुनौतीपूर्ण पढ़ाई के बीच विद्यार्थियों को खेल और फिटनेस से जोड़ने के उद्देश्य से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ की शुरुआत हुई. सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ ही संस्थान में खेल गतिविधियों का माहौल बन गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ RIMS के निदेशक डॉ डीके सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज स्टूडेंट सेक्शन, सब-डीन, विभिन्न विभागों के शिक्षक और बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

प्रतियोगिता के उद्घाटन पर निदेशक डॉ डीके सिन्हा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशे में सफलता के लिए शैक्षणिक दक्षता के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है. खेलकूद से छात्रों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है. साथ ही, टीम भावना, धैर्य और सामूहिक रूप से काम करने का गुण भी मजबूत होता है.

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

कई खेल और एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखेगा हुनर

‘पैलेस्ट्रा’ के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें मेडिकल छात्र-छात्राओं को अपनी खेल क्षमता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. निदेशक ने प्रतिभागियों को पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन और सकारात्मक खेल भावना है.

मेडिकल शिक्षा के व्यस्त कार्यक्रम के बीच आयोजित यह वार्षिक प्रतियोगिता विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से राहत देने के साथ उनकी फिटनेस और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनेगी. संस्थान का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक गतिविधियों के साथ खेलकूद को भी समान महत्व देना है.

You may also like

Leave a Comment