Tuesday, October 6, 2026
Home » HDFC बैंक के ऊपर आ*ग लगने से मचा हड़कंप, दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

HDFC बैंक के ऊपर आ*ग लगने से मचा हड़कंप, दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

0 comments

रांची के हिनू इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब HDFC बैंक के ऊपर स्थित हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। धुआं और आग की लपटें दिखाई देने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अभी आकलन नहीं हो पाया है। दमकल विभाग की कार्रवाई पूरी होने और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment