Home » राहुल गांधी पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- मॉक पार्लियामेंट में पीएम बनकर पूरी कर रहे इच्छा

राहुल गांधी पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- मॉक पार्लियामेंट में पीएम बनकर पूरी कर रहे इच्छा

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी की भूमिका पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा कि वे इस मंच पर प्रधानमंत्री बनकर अपनी इच्छा पूरी कर रहे हैं।

मरांडी ने दावा किया कि राहुल गांधी के लिए वास्तविक राजनीति में देश का प्रधानमंत्री बनना संभव नहीं है। इसी वजह से वे मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री की भूमिका निभाकर खुद को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

भाजपा नेता ने कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेता के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और उनके इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए। मरांडी के मुताबिक, राहुल गांधी की गतिविधियां कांग्रेस के लिए भी नुकसानदेह हो सकती हैं।

मरांडी की इस टिप्पणी से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। अब इस बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment