आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने चक्रधरपुर के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता रहे 69 वर्षीय शैलेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वर्ष 2019 में मामला दर्ज किया गया था। करीब सात साल तक चली जांच के बाद एसीबी ने 18 नवंबर 2026 को गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

एसीबी के मुताबिक, शैलेंद्र कुमार मंडल के खिलाफ जमशेदपुर थाना में 12 जुलाई 2019 को कांड संख्या 07/2019 दर्ज किया गया था। उन पर सरकारी पद पर रहते हुए अपनी ज्ञात आय के मुकाबले अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप था। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई
मामले की विस्तृत जांच के दौरान एसीबी ने उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। ब्यूरो के अनुसार, जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कार्यपालक अभियंता को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।








