Home » SIR में पारदर्शिता की कवायद के बीच घूसखोरी! रिश्वत लेते पदाधिकारी का वीडियो वायरल, डीसी ने किया निलंबित

SIR में पारदर्शिता की कवायद के बीच घूसखोरी! रिश्वत लेते पदाधिकारी का वीडियो वायरल, डीसी ने किया निलंबित

by उर्वशी शेखर
0 comments

हजारीबाग के बरही अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन संबंधी कार्य के बदले रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। वोटर आईडी कार्ड के सत्यापन और एफिडेविट में त्रुटि सुधारने के नाम पर 100 रुपये लेते हुए सहायक प्रशासी पदाधिकारी तुलसी श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच कराई। आरोपों की पुष्टि होने के बाद उपायुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बरही के अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से 3 नवंबर 2026 को भेजी गई जांच रिपोर्ट में तुलसी श्रीवास्तव के खिलाफ लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने माना कि सरकारी काम के बदले पैसे लेना सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम 3.1 (i), (ii) और (iii) का उल्लंघन है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

इसके बाद उपायुक्त ने झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान तुलसी श्रीवास्तव का मुख्यालय चलकुशा प्रखंड कार्यालय रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निर्वाचन से जुड़े जरूरी काम के बदले रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

SIR को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर आज बैठक

इधर, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बुधवार, 4 नवंबर को राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों पर पांचवीं BLO-BLA2 बैठक और चुनाव पाठशाला आयोजित की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की पहल पर यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसका मकसद पुनरीक्षण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

बैठक में SIR की प्रगति की समीक्षा के साथ प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमित ऑडिट पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान उन मतदाताओं के मामलों पर चर्चा होगी, जिन्हें BLO की ओर से दूसरा नोटिस दिया जा चुका है और घर जाकर सत्यापन भी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नोटिस और सुनवाई से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

इसके साथ ही प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके पात्र नागरिकों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। खास तौर पर उन लोगों के नाम शामिल करने पर ध्यान दिया जाएगा, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अब तक फॉर्म-6 जमा नहीं किया है। बैठक के जरिए ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित कर मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment