Home » मां काली की आराधना के साथ नशे पर प्रहार! काली पूजा में 1101 महिलाओं की महाआरती से गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश

मां काली की आराधना के साथ नशे पर प्रहार! काली पूजा में 1101 महिलाओं की महाआरती से गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश

by उर्वशी शेखर
0 comments

राजधानी रांची के हरमू रोड में काली पूजा के अवसर पर इस बार धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक जागरूकता की पहल भी की जा रही है। काली पूजा स्वागत समिति की ओर से 9 नवंबर को 1101 महिलाओं की सामूहिक महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से खासतौर पर युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने का संदेश दिया जाएगा।

महाआरती में शामिल होने के लिए महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आरती की थाल लेकर पहुंचेंगी और मां काली की पूजा-अर्चना करेंगी। समिति का मानना है कि धार्मिक आयोजनों के जरिए समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और परिवारों को इस दिशा में सजग बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

यह आयोजन 9 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे हरमू रोड स्थित काली पूजा स्वागत समिति के पूजा स्थल पर होगा। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा हैं, जबकि पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश इसके मुख्य संरक्षक हैं।

समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में महाआरती में शामिल होने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment