Tuesday, October 6, 2026
Home » गांधी जयंती पर बापू वाटिका पहुंचे राज्यपाल और CM हेमन्त सोरेन, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

गांधी जयंती पर बापू वाटिका पहुंचे राज्यपाल और CM हेमन्त सोरेन, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

0 comments

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गांधी जयंती भारतीय इतिहास की उन महत्वपूर्ण तिथियों में शामिल है, जिनका महत्व देश के अस्तित्व तक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि देश ने ऐसे महान व्यक्तित्वों को जन्म दिया, जिन्होंने अपने विचारों और आदर्शों से समाज और राष्ट्र को दिशा देने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को मानवता, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की राह दिखाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांधीजी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज के सबसे वंचित वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बापू वाटिका परिसर में उनके प्रिय भजनों के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई।

You may also like

Leave a Comment