Home » झारखंड में SIR-2026 को लेकर स्कूलों में चलेगा अभियान, 4,461 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब सक्रिय

झारखंड में SIR-2026 को लेकर स्कूलों में चलेगा अभियान, 4,461 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब सक्रिय

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR)-2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रमंडलों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के समन्वयकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिए।

राज्य में 5,535 ELC गठित करने का लक्ष्य है, जिनमें से 4,461 क्लब सक्रिय हैं। के. रवि कुमार ने अधिकारियों को इनके माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और उनके परिवारों को मतदाता पंजीकरण की जानकारी देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित हों और SIR अवधि के दौरान हर ELC स्तर पर कम से कम एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाए। इन गतिविधियों का सोशल मीडिया पर प्रचार भी किया जाएगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

ECINET ऐप से पंजीकरण के लिए करेंगे प्रेरित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और संबंधित मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी पात्र भारतीय नागरिकों का नाम नियमानुसार मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। इसके लिए युवाओं को ECINET ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरने में सहायता देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने मतदाता सूची से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज के खिलाफ तथ्यात्मक जानकारी प्रसारित करने पर भी जोर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट ELC होंगे सम्मानित

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बेहतर कार्य करने वाले ELC को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर के उत्कृष्ट क्लबों को जिला समारोह में और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान मिलेगा। राज्य के उत्कृष्ट क्लबों का नाम राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए भी भेजा जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, ELC समन्वयक और हेल्प डेस्क मैनेजर शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment