Home » मगध-अम्रपाली कोलफील्ड में CISF की कार्रवाई, 35 टन कोयला लदा हाइवा जब्त

मगध-अम्रपाली कोलफील्ड में CISF की कार्रवाई, 35 टन कोयला लदा हाइवा जब्त

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड के लातेहार स्थित मगध कोलफील्ड में कोयले की अवैध ढुलाई के खिलाफ CISF ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात चामातू मोड़ के पास एक हाइवा जब्त किया। वाहन पर करीब 32 से 35 टन कोयला लदा था।

CISF के अनुसार, मगध-अम्रपाली कोयला क्षेत्र में तैनाती के बाद से लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है। अब तक की कार्रवाई में कई वाहन जब्त किए गए हैं और करीब 700 से 800 टन कोयला बरामद किया गया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

अवैध निकासी रोकने पर जोर

CISF का अभियान CCL की संपत्ति की सुरक्षा और कोयले की चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसका लक्ष्य केंद्रीय गृह मंत्रालय की जीरो कोल लीकेज नीति को प्रभावी बनाना भी है।

चामातू मोड़ पर हुई कार्रवाई का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार और इंस्पेक्टर एसएन व्यास ने किया। अभियान डीआईजी सुमन सिंह और कमांडेंट अमित कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया।

नक्सल प्रभावित और संवेदनशील माने जाने वाले मगध-अम्रपाली क्षेत्र में CISF ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है। इसके लिए CCL प्रबंधन के साथ समन्वय कर अवैध कोयला निकासी पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment