लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए राज्यपाल ने श्रद्धा व्यक्त की।









