Home » झारखंड पुलिस के 28 अफसरों-जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, IG से सिपाही तक शामिल

झारखंड पुलिस के 28 अफसरों-जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, IG से सिपाही तक शामिल

by उर्वशी शेखर
0 comments

विशेष अभियानों में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में आईजी, डीआईजी से लेकर डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और आरक्षी तक के नाम शामिल हैं। सभी का चयन स्पेशल ऑपरेशन श्रेणी में उनके योगदान के आधार पर किया गया है।

सम्मानित होने वालों में झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डिप्टी कमांडेंट मिथलेश कुमार भी शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, चयनित पुलिसकर्मियों ने 22 जनवरी से 30 जून 2026 के बीच विभिन्न विशेष अभियानों में अपनी जिम्मेदारियां निभाई थीं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक को सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डिप्टी कमांडेंट मिथलेश कुमार, डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार को जगह मिली है। इनके अलावा इंस्पेक्टर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह भी पदक के लिए चुने गए हैं।

सब इंस्पेक्टर श्रेणी में अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा का चयन हुआ है। वहीं, एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी भी सम्मानित होंगे।

विशेष अभियानों में योगदान के लिए मिला स्थान

मंत्रालय ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को स्पेशल ऑपरेशन श्रेणी में रखा है। इनके कार्यों की निर्धारित अवधि 22 जनवरी से 30 जून 2026 तक है। इस दौरान विभिन्न अभियानों में निभाई गई भूमिका और कार्यकुशलता को सम्मान के लिए आधार बनाया गया है।

इस उपलब्धि की खास बात यह है कि पदक के लिए केवल वरिष्ठ अधिकारियों ही नहीं, बल्कि अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों को भी चुना गया है। राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड पुलिस के 28 कर्मियों का चयन राज्य के पुलिस बल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment