Wednesday, October 7, 2026
Home » CEO कार्यालय घेराव मामले में FIR, 4 नामजद समेत 150 अज्ञात पर केस; CCTV से होगी पहचान

CEO कार्यालय घेराव मामले में FIR, 4 नामजद समेत 150 अज्ञात पर केस; CCTV से होगी पहचान

0 comments

धुर्वा सेक्टर-2 स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर 6 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन और हंगामे के मामले में जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कुमार राजा, शिल्पी वर्मा, गौरव सिंह और सुबोध कान्त सहाय को नामजद किया गया है। करीब 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है.

पुलिस को दिए आवेदन में सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात जवानों से सरकारी हथियार छीनने की कोशिश का भी आरोप है।

पुलिस अब CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान करेगी। जांच में जिन अन्य लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति की कार्रवाई का भी उल्लेख शिकायत में है।

SIR के विरोध में हुआ था प्रदर्शन

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने 6 अक्टूबर को CEO कार्यालय का घेराव किया था। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जुटे थे। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश और पुलिस से टकराव की स्थिति बनी थी। अब इसी घटनाक्रम से जुड़े आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment