Tuesday, October 6, 2026
Home » पलामू : ड्यूटी के दौरान SAP सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौ*त

पलामू : ड्यूटी के दौरान SAP सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौ*त

by उर्वशी शेखर
0 comments

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डागरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह एक SAP सूबेदार की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पिकेट में तैनात सूबेदार बुचुन पाल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना उस समय सामने आई, जब पिकेट में तैनात जवानों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो बुचुन पाल को गंभीर हालत में पाया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डागरा पिकेट पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ वहां मौजूद जवानों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

बुचुन पाल ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस घटना के पीछे संभावित व्यक्तिगत कारणों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और पिकेट में मौजूद जवानों के बयान भी जांच का हिस्सा बनाए गए हैं।

पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like

Leave a Comment