Tuesday, October 6, 2026
Home » खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 19 सितंबर को JMM का राज्यव्यापी धरना

खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 19 सितंबर को JMM का राज्यव्यापी धरना

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 19 सितंबर 2026 को राज्यभर में एक दिवसीय धरना देने का फैसला किया है। पार्टी कार्यकर्ता सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का विरोध करेंगे।

पार्टी के कार्यालय आदेश के मुताबिक, यह कार्यक्रम पहले 7 सितंबर को आयोजित होना था, लेकिन झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। अब संशोधित तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बकाया राशि को लेकर केंद्र पर निशाना

JMM का आरोप है कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड और राज्य की जनता को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पार्टी ने केंद्र पर झारखंड को मिलने वाली बकाया राशि को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

धरने के जरिए पार्टी इन दोनों मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगी। JMM ने सभी जिला और महानगर इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, संयोजक और प्रमुख पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने का निर्देश दिया है।

पार्टी ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण की जानकारी बाद में अलग कार्यालय आदेश के जरिए दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment