Home » खेलगांव में आज विकास का मेगा इवेंट, 9097 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे हेमंत सोरेन

खेलगांव में आज विकास का मेगा इवेंट, 9097 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे हेमंत सोरेन

by उर्वशी शेखर
0 comments

राजधानी रांची में शनिवार को दो बड़े आयोजनों के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आदिवासी संगठनों के काला दिवस कार्यक्रम और खेलगांव में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह को देखते हुए शहर में करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 15 डीएसपी भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों और आयोजन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी राकेश रंजन खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, दोनों कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों और जवानों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में मुस्तैद रहने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

9097 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम

इधर, खेलगांव में आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य को लगभग 9097 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री कुल 1643 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क निर्माण से संबंधित 100 और कल्याण विभाग की 400 योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही पहले से पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

मेधावी विद्यार्थियों के साथ पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

समारोह में शिक्षा और पुलिस सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। ICSE, CBSE और JAC बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मान मिलेगा। वहीं, सात आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 42 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे।

वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक पाने वालों में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह और रांची के एसएसपी राकेश रंजन समेत 13 अधिकारी एवं कर्मी शामिल हैं।

इसके अलावा सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज, एटीएस के एसपी राजकुमार मेहता, एसपी अभियान (नक्सल) दीपक शर्मा, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार और एआईजी सह डीजीपी के विशेष सहायक दीपक कुमार पांडेय सहित 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment