Home » झारखंड में बढ़ी ठंड, लातेहार में 7.2 डिग्री पहुंचा पारा; रांची समेत पूरे राज्य के मौसम पर IMD का अपडेट

झारखंड में बढ़ी ठंड, लातेहार में 7.2 डिग्री पहुंचा पारा; रांची समेत पूरे राज्य के मौसम पर IMD का अपडेट

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और रात में तापमान गिरने से ठिठुरन महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान लातेहार में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा 28.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। हालांकि, इसका झारखंड में बारिश के रूप में कोई प्रभाव नहीं दिखा है। अगले पांच दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

राज्यव्यापी मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक सुबह कोहरा रहने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा।

राज्य में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं होने से सुबह और रात की ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, दिन के तापमान में भी विशेष उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है।

रांची और आसपास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने के बाद आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान है।

तारीखअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
28 नवंबर25°C10°C
29 नवंबर25°C11°C
30 नवंबर25°C12°C
1 दिसंबर25°C12°C
2 दिसंबर24°C13°C

3 और 4 दिसंबर को भी रांची में सुबह कुहासा या कोहरा छाने के आसार हैं। इसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

You may also like

Leave a Comment