Home » झारखंड स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे मेधावी विद्यार्थी, 15 नवंबर को CM हेमंत सोरेन करेंगे पुरस्कृत

झारखंड स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे मेधावी विद्यार्थी, 15 नवंबर को CM हेमंत सोरेन करेंगे पुरस्कृत

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। 15 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास तौर पर चयनित विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

छठ महापर्व के तुरंत बाद समारोह आयोजित होने के कारण विद्यार्थियों के रांची पहुंचने में परिवहन संबंधी दिक्कतों की आशंका है। इसे देखते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी संबंधित जिलों को आवागमन, आवास और भोजन की व्यवस्था पहले से करने का निर्देश दिया है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

विद्यार्थियों के परिवहन से लेकर ठहरने तक की जिम्मेदारी जिलों की

राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने जिला स्तर के अधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों से संपर्क कर कार्यक्रम की पूरी जानकारी देने और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। विद्यार्थियों को रांची लाने, उनके ठहरने और भोजन का इंतजाम संबंधित जिले करेंगे। समारोह के बाद उनकी सुरक्षित वापसी की जिम्मेदारी भी जिला प्रशासन की होगी।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की व्यवस्थागत कमी के कारण चयनित विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल होने से वंचित नहीं रहने चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

13 नवंबर तक भेजनी होगी उपस्थिति की रिपोर्ट

तैयारियों की समीक्षा के लिए परिषद ने जिलों से चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर रिपोर्ट मांगी है। संबंधित अधिकारियों को 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक यह जानकारी परिषद मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी। इससे समारोह से पहले आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।

चार बोर्ड और शैक्षणिक समूहों के 92 विद्यार्थी होंगे सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में जैक, सीबीएसई, आईसीएसई और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कुल 92 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बोर्ड और कक्षा के अनुसार चयनित विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है:

बोर्ड/शैक्षणिक समूहदसवीं/मैट्रिकबारहवीं/इंटरकुल
जैक (JAC)121022
आईसीएसई (ICSE)141731
सीबीएसई (CBSE)111627
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस––12
कुल374392

जैक के इंटरमीडिएट के चयनित 10 विद्यार्थी कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय से हैं। वहीं, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 12 विद्यार्थियों को भी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment