Tuesday, October 6, 2026
Home » दुर्गा पूजा से पहले रांची में बिजली कटौती, 7 अक्टूबर को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

दुर्गा पूजा से पहले रांची में बिजली कटौती, 7 अक्टूबर को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

0 comments

दुर्गा पूजा को लेकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची के अलग-अलग इलाकों में 7 अक्टूबर को फीडर मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते अपर बाजार विद्युत अवर प्रमंडल और सेवासदन विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अपर बाजार फीडर: सुबह 8 से 10 बजे तक 11 केवी अपर बाजार फीडर पर काम होगा। इस दौरान जज कॉलोनी, किशोर यादव चौक, प्यादा टोली, माइकी, काली बाबू स्ट्रीट, महावीर चौक और श्रद्धानंद रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

मधुकम फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 केवी मधुकम फीडर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति प्रभावित होगी। जयप्रकाश नगर रोड नंबर-5, खादगढ़ा, श्रीराम नगर, मधुकम, केशव नगर और रानी सती मंदिर लेन समेत आसपास के क्षेत्र इसकी चपेट में रहेंगे।

गांधीनगर फीडर: 11 केवी गांधीनगर फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान हातमा, हंस मार्ग, जतरा टांड़, गोंडा टाउन, विद्यापति नगर और मिसिर गोंडा सहित संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

शहीद चौक-बकरी बाजार फीडर: सेवासदन विद्युत शक्ति उपकेंद्र के 11 केवी शहीद चौक और बकरी बाजार फीडर में सुबह 8 से 11 बजे तक काम किया जाएगा। इसके कारण शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, कोर्ट सराय रोड, जालान रोड, गौशाला और बकरी बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment