धनतेरस पर बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ रांची की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। मेन रोड समेत प्रमुख बाजारों में जाम रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी। जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन और अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी होगी।

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पिछले साल की समस्याओं को ध्यान में रखकर इस बार योजना बनाई जा रही है। इसके लिए प्रमुख सड़कों और बाजारों का सर्वे होगा। भीड़ और वाहनों के दबाव वाले स्थानों की पहचान कर पुलिसकर्मियों की तैनाती तय की जाएगी। वाहन चालकों से एडवाइजरी का पालन करने की अपील भी होगी।
अपर बाजार और चर्च रोड पर विशेष नजर
अपर बाजार और चर्च रोधनतेरस पर बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ रांची की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। मेन रोड समेत प्रमुख बाजारों में जाम रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी। जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन और अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी होगी।ड में जाम की समस्या अधिक रहती है। इसकी एक बड़ी वजह दुकानदारों का सड़क तक दुकान फैलाना है। मेन रोड पर भी ऐसी स्थिति देखने को मिलती है।
ट्रैफिक एसपी ने दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे सड़क की चौड़ाई घटती है और जाम लगता है। सर्वे के दौरान दुकानदारों को इस संबंध में जागरूक भी किया जाएगा।
जरूरत के अनुसार होगा रूट डायवर्जन
पिछले साल जिन सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक था, वहां इस बार रूट डायवर्ट किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस सर्वे के बाद इसका फैसला लेगी।
चारपहिया वाहनों से बाजारों में जाम की समस्या अधिक होती है। इसे देखते हुए पुलिस लोगों से खरीदारी के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील करेगी। पुलिस का प्रयास है कि धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी भी सुचारु रहे और लोगों को जाम से भी राहत मिले।









