Tuesday, October 6, 2026
Home » JPSC परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में उस्मान की जमानत पर सुनवाई, CID से केस डायरी तलब

JPSC परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में उस्मान की जमानत पर सुनवाई, CID से केस डायरी तलब

0 comments

रांची स्थित CID की विशेष अदालत में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में शनिवार को आरोपी मोहम्मद उस्मान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच एजेंसी CID को मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी। उस्मान फिलहाल जेल में बंद हैं और उन्होंने अदालत से जमानत देने की मांग की है।

जांच में आंसर की लीक होने का दावा

CID की अब तक की जांच के अनुसार, JPSC की तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता पर परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने से पहले उसे निजी एजेंसी TDPL के कर्मचारी मोहम्मद उस्मान तक पहुंचाने का आरोप है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, 26 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी होने से पहले श्वेता गुप्ता ने अपने मोबाइल नंबर 8809436753 से कथित तौर पर व्हॉट्सऐप के जरिए उत्तर कुंजी उस्मान को भेजी थी।

CID का आरोप है कि श्वेता गुप्ता से प्राप्त उत्तर कुंजी को उस्मान ने आगे लीक किया और इसे कई अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। इसी कथित आंसर की लीक को JPSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

अब अदालत में केस डायरी पेश होने के बाद जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई होगी।

You may also like

Leave a Comment