Home » लखनऊ में कांग्रेस की नई टीम के स्वागत समारोह में बवाल, जूते-चप्पल चले; धरने पर बैठे अजय राय

लखनऊ में कांग्रेस की नई टीम के स्वागत समारोह में बवाल, जूते-चप्पल चले; धरने पर बैठे अजय राय

by उर्वशी शेखर
0 comments

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर नए नेतृत्व के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी के भीतर का विवाद खुलकर सामने आ गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जूते-चप्पल दिखाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि करीब 10 मिनट तक चले हंगामे के बाद वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।

अजय राय ने जताई नाराजगी, धरने पर बैठे

घटना के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी नाराज होकर पार्टी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। स्थिति को सामान्य करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनसे बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय राय के पार्टी मुख्यालय पहुंचने के दौरान पार्षद ममता चौधरी की ओर से उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इससे अजय राय के समर्थक नाराज हो गए और उन्होंने जूते-चप्पल दिखाकर विरोध जताया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

ममता चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर अजय राय ने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के समक्ष अपनी शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर इस तरह का व्यवहार जारी रहने से संगठन का माहौल खराब होगा और कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचेगा।

अजय राय ने पार्षद ममता चौधरी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ममता चौधरी के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

नए प्रदेश नेतृत्व के कार्यभार संभालने के मौके पर हुए इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पार्टी नेतृत्व शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

You may also like

Leave a Comment