Home » नन्हे सितारों ने बिखेरा जलवा, गरबा-डांडिया और ट्विनिंग प्रतियोगिता ने जीता दिल

नन्हे सितारों ने बिखेरा जलवा, गरबा-डांडिया और ट्विनिंग प्रतियोगिता ने जीता दिल

by उर्वशी शेखर
0 comments

अग्रवाल शिक्षा समिति की ओर से संचालित भगवती बाई मॉन्टेसरी और टाइनी स्टार्स महावीर प्रसाद बजरंग लाल इंटरनेशनल प्ले विद्यालय में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक नृत्य, आकर्षक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रतिनिधि शेष कुमार गोयल और प्रिंसिपल आराधना मोदानी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बच्चों और अभिभावकों की ट्विनिंग प्रतियोगिता रही। इसके साथ ही धनुची, बतकम्मा, डांडिया और गरबा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नन्हे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

नृत्य शिक्षिका रमना कराड़े के मार्गदर्शन में प्री-प्राइमरी (पीपी) के बच्चों ने धनुची और बतकम्मा नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर शेष कुमार गोयल ने कहा कि विद्यालयों में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इससे बच्चों को भारतीय परंपराओं, संस्कृति और त्योहारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन लता शर्मा ने किया।

You may also like

Leave a Comment