Home » पलामू कोर्ट में खत्म हुआ इंतजार, राधा कृष्ण बने 39वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

पलामू कोर्ट में खत्म हुआ इंतजार, राधा कृष्ण बने 39वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

by उर्वशी शेखर
0 comments

पलामू जिला व्यवहार न्यायालय को नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिल गया है। जामताड़ा में इसी पद पर कार्यरत रहे राधा कृष्ण ने सोमवार को पलामू के 39वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही पिछले कुछ समय से रिक्त चल रहे इस महत्वपूर्ण पद पर नियमित नियुक्ति हो गई है।

पलामू के पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। 22 सितंबर 2026 से खाली इस पद की जिम्मेदारी प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा को सौंपी गई थी। अब राधा कृष्ण की नियुक्ति से न्यायालय को नियमित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिल गया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने दी बधाई

नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के योगदान देने पर न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल और मध्यस्थता से जुड़े वकीलों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

राधा कृष्ण के पदभार संभालने के बाद पलामू में न्यायिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। खासकर लंबित मुकदमों के निपटारे और न्यायालय की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने पर सबकी निगाहें रहेंगी। न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मामलों की सुनवाई और निष्पादन की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment