Home » दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखने के लिए रांची पुलिस मुस्तैद, RAF-QRT के जवानों ने संभाला मोर्चा

दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखने के लिए रांची पुलिस मुस्तैद, RAF-QRT के जवानों ने संभाला मोर्चा

by उर्वशी शेखर
0 comments

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए रांची पुलिस ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को शहर में फ्लैग मार्च किया। फिरायालाल चौक से मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक निकाले गए मार्च के जरिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों, पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस के मार्गों का भी निरीक्षण किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ RAF, QRT तथा बाइक सवार पुलिसकर्मी शामिल रहे। प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

कोतवाली और हिंदपीढ़ी में भी मार्च

शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। कोतवाली और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। अभियान में नगर, ग्रामीण और यातायात पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, पुलिस उपाधीक्षक नगर और संबंधित थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अफवाहों से बचने की अपील

रांची पुलिस ने लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। किसी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

पुलिस के अनुसार, पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियां जारी रहेंगी।

You may also like

Leave a Comment