मां भवानी दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की वार्षिक बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। शनिवार को करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

बैठक में रौनक राजपूत को लगातार पांचवीं बार महानगर अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही रांची जिले में समिति का संगठनात्मक विस्तार करते हुए 40 मंडलों के गठन का निर्णय लिया गया। समिति का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बेहतर समन्वय के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम माहौल उपलब्ध कराना है।
समिति ने तय किया कि पूजा के दौरान शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में उसके स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। ये स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद करने के साथ भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की आपात जरूरतों को देखते हुए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का भी फैसला लिया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान समिति के सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियां निभाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा के दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
बैठक में समिति के प्रमुख राहुल गुप्ता, आयुष सिंह, ऋतिक सिंह, शौर्य राज, प्रतीम सिंह, नंदित राय, आयुष मिश्रा, साहिल कुमार, भोलू सिंह, विक्रम साहू, अत्रिय राज, हर्ष सिंह और शुभम शर्मा समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी
बैठक में कई मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। इनमें अपर बाजार से राहुल सिंह, हरमू से प्रेम यादव, अरगोड़ा से शुभम बाबा, रातू से गौरव सिंह, रातू रोड से आयुष यादव, बरियातू से हिमांशु सिंह, बूटी मोड़ से अभिजीत सिंह, लोअर चुटिया से कृष्णा कुमार, अपर चुटिया से रोहित कुमार, कृष्णापुरी से आशीष सिंह, चुटकूपुर से सुमित कुमार, चांदव से आकाश साहू, पंडरा से अभिनव कुमार, कचहरी से आर्यन सिंह, विधाननगर से रिशु राजपूत, धुर्वा से रोहित सिंह, हिंदपीढ़ी से सत्यम मिश्रा, कोकर से अर्क राज, जगन्नाथपुर से प्रकाश सिंह, नामकुम से विक्की कुमार, खेलगांव से भोलू यादव और कडरू से सोनू पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।
समिति के अनुसार, बाकी मंडलों के अध्यक्षों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।






