मां के निधन से गहरे दुख के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए अपने पैतृक गांव नेमरा में लोगों से मुलाकात की। राज्य के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी फरियादी को निराश होकर वापस न लौटना पड़े।
हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की समस्याओं का निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।






