मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस कठिन समय में उनके और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद नलिन सोरेन, विधायक सरयू राय, अनंत प्रताप देव और अमित महतो शामिल थे। सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भाव व्यक्त किया।






