Home » रूपी सोरेन को बाबा रामदेव ने बताया ‘शक्ति स्वरूपा’, CM हेमंत के आत्मीय व्यवहार ने खींचा ध्यान

रूपी सोरेन को बाबा रामदेव ने बताया ‘शक्ति स्वरूपा’, CM हेमंत के आत्मीय व्यवहार ने खींचा ध्यान

by उर्वशी शेखर
0 comments

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने योग गुरु बाबा रामदेव उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन के व्यक्तित्व को शक्ति और मातृत्व का प्रतीक बताया।

बाबा रामदेव ने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन शक्ति के स्वरूप और ममत्व की भावना को दर्शाता था। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ उनसे जुड़े लोगों को भी गहरा दुख पहुंचा है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

श्राद्धकर्म में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं बाबा रामदेव को उनकी गाड़ी तक छोड़ने पहुंचे। दोनों के बीच इस दौरान आत्मीयता देखने को मिली। माता के निधन के बाद शोक में डूबे मुख्यमंत्री और उनके परिवार से मिलने पहुंच रहे लोगों के जरिए इस कठिन समय में उनके प्रति एकजुटता भी सामने आ रही है।

You may also like

Leave a Comment