Home » रांची में आधी रात बवाल! बाइक स्टंट और नारेबाजी के बाद मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रांची में आधी रात बवाल! बाइक स्टंट और नारेबाजी के बाद मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

by उर्वशी शेखर
0 comments

राजधानी के किशोरगंज इलाके में देर रात बाइक सवार युवकों की कथित हुड़दंगबाजी से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुरानी रांची में बजाज बाइक शोरूम के पास स्थित मस्जिद गली में हुई इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों और युवकों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधि की पहल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला गंभीर रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब एक बजे चटकपुर-पंडरा क्षेत्र के 10 से 12 युवक बाइक लेकर मस्जिद गली पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उन्होंने नारेबाजी करने के साथ बाइक से स्टंट करना शुरू कर दिया। देर रात हुए इस घटनाक्रम से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

विरोध के बाद बढ़ा विवाद

युवकों की गतिविधियों पर स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। घटना में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

हंगामे की जानकारी मिलने पर वार्ड संख्या 21 के पार्षद एहतशाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया और कोतवाली थाना प्रभारी को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

You may also like

Leave a Comment