Home » सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत अन्य पर FIR

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत अन्य पर FIR

by उर्वशी शेखर
0 comments

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत कई लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण, हरे पेड़ों की कटाई और अवैध निर्माण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना में यह कार्रवाई दिनकर नगर और सूर्या नगर के स्थानीय निवासियों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है। पुलिस ने कांड संख्या 260/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवादित स्थल पर शादी का पंडाल लगाने की आड़ में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि जगह को साफ करने के नाम पर वहां लगे हरे-भरे पेड़ों को भी काटा गया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

विवादित जमीन के पास नाली के पानी के बहाव को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय निवासियों को आशंका है कि यदि पानी लगातार उसी स्थान पर जमा होता रहा या बहता रहा, तो भविष्य में जमीन के कटाव अथवा धंसने जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

मामले में पास की खास महल जमीन पर कथित रूप से चारदीवारी बनवाने का आरोप भी लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की वैधता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर खालिद इकबाल को सौंपी है। अब जांच के दौरान जमीन की स्थिति, निर्माण की वैधता और पेड़ों की कटाई से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल, प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

You may also like

Leave a Comment