Home » झारखंड के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की आशंका, 4 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम

झारखंड के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की आशंका, 4 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम

by उर्वशी शेखर
0 comments

चक्रवात ‘अर्नब’ के कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने के बावजूद झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में सरायकेला-खरसावां के कुकड़ में सर्वाधिक 88.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पाकुड़ 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म, जबकि लातेहार 16.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

30 अक्टूबर को भी बारिश और तेज हवा के आसार

30 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है। वहीं, 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रांची में 24 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान

राजधानी रांची में 29 अक्टूबर को मध्यम बारिश और 24 डिग्री अधिकतम तापमान का अनुमान है। 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 31 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

You may also like

Leave a Comment