Home » आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौ*त पर सियासत तेज, JMM ने BJP पर साधा निशाना

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौ*त पर सियासत तेज, JMM ने BJP पर साधा निशाना

by उर्वशी शेखर
0 comments

आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्षरत 38 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की आत्महत्या के बाद झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। घटना से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित करीब 11 मिनट के लाइव वीडियो में निशा ने अपनी मानसिक परेशानी, भूमि माफियाओं के कथित उत्पीड़न और पुलिस-प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने की शिकायत की थी। उनके वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद अब राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने निशा की मौत पर शोक जताते हुए इसे बेहद दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि निशा झारखंड और आदिवासी समाज की बेटी थीं। सरकार और नेताओं की आलोचना करने के बावजूद वह किसी की विरोधी नहीं थीं। पांडे ने भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

BJP पर राजनीति करने का आरोप

मनोज पांडे ने भाजपा की ओर से प्राथमिकी और सीबीआई जांच की मांग उठाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शोक की इस घड़ी में भी भाजपा राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने निशा के अंतिम लाइव वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें RSS और BJP से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी सामने आए थे। वीडियो में निशा ने यह भी कहा था कि मुश्किल वक्त में उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। पांडे ने सभी पक्षों से पुलिस की जांच पर भरोसा रखने की अपील की। साथ ही उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी।

You may also like

Leave a Comment