Home » BREAKING : एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौ*त

BREAKING : एवरेस्ट बेस कैंप के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौ*त

by उर्वशी शेखर
0 comments

नेपाल के सोलुखुंबु जिले में एवरेस्ट बेस कैंप के नजदीक मंगलवार सुबह दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। फेरिचे इलाके में लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में चेन्नई के 47 वर्षीय भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की जान चली गई। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट शामिल हैं। मृतक का शव लुकला के अस्पताल पहुंचाया गया है।

दो अलग-अलग कंपनियों के हेलीकॉप्टरों में हुई टक्कर

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पर्यटक फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे। इसी दौरान लैंडिंग के वक्त उसकी एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी घायल हुए हैं, जो भारतीय मूल के बताए जा रहे हैं। उन्हें दूसरे हेलीकॉप्टर से काठमांडू ले जाकर मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, फिशटेल एयर के पायलट प्रज्ज्वल केसी और एयर डायनेस्टी के पायलट रवींद्र प्रजापति को भी चोटें आई हैं।

समुद्र तल से 4,200 मीटर की ऊंचाई पर हादसा

जिला पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-4 स्थित फेरिचे में हुई। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 4,200 मीटर की ऊंचाई पर है। दोनों हेलीकॉप्टर एवरेस्ट बेस कैंप की ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों को लाने और ले जाने के काम में लगाए गए थे। नेपाल में इन दिनों ट्रेकिंग का व्यस्त सीजन चल रहा है।

संचार में चूक को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक मुकेश डंगोल ने शुरुआती जांच के आधार पर पायलटों के बीच तालमेल की कमी को दुर्घटना की संभावित वजह बताया है। उनके अनुसार, घटनास्थल लुकला एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की निगरानी सीमा से बाहर है। ऐसे क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर पायलटों को आपसी संपर्क के जरिए उड़ान और लैंडिंग का समन्वय करना पड़ता है।

फिलहाल दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार यात्रियों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और विमानन विभाग की टीमें दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं।

You may also like

Leave a Comment