Home » केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से फंसे 8 ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान में जुटीं NDRF-SDRF की टीमें

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से फंसे 8 ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान में जुटीं NDRF-SDRF की टीमें

by उर्वशी शेखर
0 comments

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन ने बचाव अभियान को मुश्किल बना दिया है। भोज खड़क से आगे बर्फ खिसकने के कारण आठ ट्रेकर्स और सहयोगी स्टाफ के सदस्य रास्ते में फंसे हुए हैं। वहीं, तीन पोर्टर और एक कुक सहित चार लोगों को सुरक्षित ढूंढ़ लिया गया है। फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए NDRF, SDRF, वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में खराब मौसम, बर्फबारी और ग्लेशियर की मौजूदगी से अभियान में बाधा आ रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार, सात ट्रेकर्स और छह सहयोगी कर्मचारियों सहित कुल 13 लोगों का दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुआ था। दल का एक कुक 29 अक्टूबर को वापस गंगोत्री लौट गया था। बाकी सदस्यों को भी इसी दिन लौटना था, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो गया और दल निर्धारित समय पर वापस नहीं पहुंच सका।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर दल से संपर्क हुआ था। सदस्यों ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए मदद मांगी थी। इसके बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्या के निर्देश पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

बर्फ से बंद रास्ता खोलने में जुटीं टीमें

शुरुआत में ट्रेकिंग एजेंसी ने पोर्टर और गाइड की टीम भेजी। इस दल ने करीब छह किलोमीटर तक रास्ता साफ करने की कोशिश की। शनिवार सुबह छह बजे उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय NDRF टीम गंगोत्री के लिए रवाना हुई। इसके अलावा गंगोत्री से वन विभाग के दो सदस्य, ट्रेकिंग एजेंसी के सात कर्मचारी और SDRF के छह जवान भी बचाव अभियान में शामिल हुए।

गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट के मुताबिक, कच्ची ढांग के आसपास तीन पोर्टर और एक कुक सुरक्षित मिले हैं। शेष आठ लोग भोज खड़क से आगे हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। बचाव दल बर्फ से ढके और अवरुद्ध रास्ते को पार कर उनके करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासन घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था में जुटा है। जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर की मदद लेने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को पत्र भेजा है। जिलाधिकारी ने सभी बचाव दलों को आपसी तालमेल के साथ अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ट्रेकर्स की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

You may also like

Leave a Comment