Home » रूपी सोरेन के श्राद्ध भोज में उमड़ा जनसैलाब, नेमरा में खुद व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे CM हेमंत

रूपी सोरेन के श्राद्ध भोज में उमड़ा जनसैलाब, नेमरा में खुद व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे CM हेमंत

by उर्वशी शेखर
0 comments

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए झारखंड के विभिन्न इलाकों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच रहे हैं। शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री के प्रति संवेदना व्यक्त करने और परिवार के साथ अपनी एकजुटता जताने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उनकी प्राथमिकता है कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी इंतजाम सुचारु रूप से चलते रहें।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

इस दौरान मुख्यमंत्री आगंतुकों से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने दुख की इस घड़ी में साथ देने और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए सभी के प्रति आभार जताया। नेमरा में लोगों की लगातार मौजूदगी इस कठिन समय में सोरेन परिवार के प्रति उनके सम्मान और समर्थन को भी दर्शा रही है।

You may also like

Leave a Comment