Home » चावल की जमाखोरी और GST चोरी का आरोप, हैदराबाद में डीलरों के ठिकानों पर छापेमारी

चावल की जमाखोरी और GST चोरी का आरोप, हैदराबाद में डीलरों के ठिकानों पर छापेमारी

by उर्वशी शेखर
0 comments

खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तेलंगाना और दिल्ली में अधिकारियों ने छापेमारी की है। हैदराबाद के करमनघाटी में चावल के खुदरा और थोक कारोबारियों के यहां जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी, कथित जमाखोरी और टैक्स चोरी के मामले सामने आए। वहीं, दिल्ली में मिलावट के संदेह पर तीन ठिकानों से करीब 949 लीटर घी जब्त किया गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

26 किलो के नाम पर 25 किलो चावल बेचने का आरोप

तेलंगाना सिविल सप्लाई प्रवर्तन टास्क फोर्स ने गुरुवार को करमनघाटी में कई चावल कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की। टास्क फोर्स के अधीक्षक शशिधर राजू के मुताबिक, कुछ डीलरों पर कीमतें बढ़ाने के लिए चावल का स्टॉक रोकने का संदेह है।

जांच के दौरान ऐसे पैकेट भी मिले, जिन पर वजन 26 किलोग्राम दर्ज था, जबकि उनमें चावल केवल 25 किलोग्राम पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस तरीके से GST से बचने की कोशिश की जा रही थी, क्योंकि 25 किलो के पैकेट पर कर लागू होता है, जबकि 26 किलो के पैकेट पर नहीं। इसे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और कर चोरी का मामला माना जा रहा है।

बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर भी कार्रवाई

छापेमारी के दौरान कुछ डीलरों के बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने की जानकारी भी सामने आई। अधिकारियों ने संदिग्ध चावल ब्रांडों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जब्त सामग्री और दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली में तीन जगहों से 948.9 लीटर घी जब्त

दूसरी ओर, दिल्ली में त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया गया। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से भोगल बाजार, नजफगढ़ और शिव विहार में छापेमारी की।

इस दौरान कुल 948.9 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया। इसमें भोगल से 389.9 लीटर, नजफगढ़ से 338 लीटर और शिव विहार से 221 लीटर घी बरामद हुआ। अधिकारियों की ओर से जब्त घी की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment