Home » पुलिस स्मृति दिवस पर हैदराबाद में मेगा रक्तदान अभियान, लॉर्ड्स कॉलेज में जुटीं 300 यूनिट रक्त

पुलिस स्मृति दिवस पर हैदराबाद में मेगा रक्तदान अभियान, लॉर्ड्स कॉलेज में जुटीं 300 यूनिट रक्त

by उर्वशी शेखर
0 comments

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर हैदराबाद शहर पुलिस ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए शहरभर में मेगा रक्तदान अभियान चलाया। गुरुवार को आयोजित इस अभियान के तहत राजेंद्र नगर जोन सहित 37 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। इनमें पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के जरिए हजारों यूनिट रक्त एकत्र किया गया।l6399l

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

राजेंद्र नगर जोन में राजेंद्र नगर और अत्तापुर पुलिस की पहल पर लॉर्ड्स कॉलेज परिसर में विशेष शिविर लगाया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। अकेले इस शिविर से करीब 300 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और मरीजों को मिलेगी मदद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविरों में एकत्रित रक्त सरकारी अस्पतालों और ब्लड बैंकों के माध्यम से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

राजेंद्र नगर जोन के डीसीपी एस. श्रीनिवास, एसीपी और राजेंद्र नगर, अत्तापुर तथा मैलारदेवपल्ली थानों के प्रभारी शिविर में मौजूद रहे। अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना की और उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

इस दौरान डीसीपी एस. श्रीनिवास ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को जीवन बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने इस पहल को पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय प्रतिबद्धता से जुड़ा प्रयास बताया।

शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने की पहल

पुलिस स्मृति दिवस सप्ताह के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य देश और नागरिकों की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देना भी है। शहर के 37 से अधिक केंद्रों पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इस अभियान को व्यापक स्वरूप दिया। लॉर्ड्स कॉलेज के अलावा मैलारदेवपल्ली के मेजबान फंक्शन हॉल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जहां अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment