Home » 2.55 लाख लाभुकों को मिला पेंशन का लाभ, प्रशासन ने जारी किये 51.10 करोड़ रुपये

2.55 लाख लाभुकों को मिला पेंशन का लाभ, प्रशासन ने जारी किये 51.10 करोड़ रुपये

by उर्वशी शेखर
0 comments

रांची जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया है। इसके तहत जिले के 2,55,534 लाभुकों के बैंक खातों में कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये भेजे गये हैं। भुगतान की प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पूरी की गयी है।

जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, तमाड़ प्रखंड पेंशन पाने वाले लाभुकों की संख्या के मामले में सबसे आगे है। यहां 20,689 लोगों के खातों में पेंशन की राशि भेजी गयी है। वहीं कांके में 17,027, मांडर में 16,115 और सिल्ली में 15,683 लाभुकों को इसका लाभ मिला है।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

इसके अलावा बेड़ो के 14,142, सोनाहातू के 13,752 और रांची नगर क्षेत्र के 13,099 पेंशनधारियों को भुगतान किया गया है। चान्हो में 12,461, बुढ़मू में 11,055, रातू में 10,756, अनगड़ा में 10,311 और नामकुम में 10,136 लाभुकों के बैंक खातों में भी पेंशन की रकम पहुंचाई गयी है। जिले के अन्य प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भी पात्र लाभुकों को भुगतान किया गया है।

बुजुर्गों, विधवा और दिव्यांगजनों को मिलती है सहायता

सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। इसके दायरे में पात्र वृद्धजन, विधवा एवं एकल महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। योजना के तहत मिलने वाली पेंशन से इन वर्गों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों को अक्टूबर और नवंबर की पेंशन राशि नहीं मिली है, वे अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग की स्थिति की जांच कराएं। यदि बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है, तो इसे जल्द पूरा कराने की सलाह दी गयी है। आधार सीडिंग अधूरी रहने की स्थिति में डीबीटी के जरिए राशि हस्तांतरित होने में बाधा आ सकती है। इसलिए लाभुकों को समय रहते बैंक संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।

You may also like

Leave a Comment