Home » झारखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 7,299 सहायक आचार्य समेत कई पदों पर भर्ती, देखें आवेदन की आखिरी तारीख

झारखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 7,299 सहायक आचार्य समेत कई पदों पर भर्ती, देखें आवेदन की आखिरी तारीख

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों और संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य और रिसर्च से जुड़े पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें कुछ भर्तियों की अंतिम तारीख बेहद करीब है, जबकि कुछ के लिए नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

JSSC में 7,299 सहायक आचार्य पद

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की JTAACCE-2026 भर्ती के तहत सहायक आचार्य के 7,299 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर से जारी है और आयोग ने अंतिम तारीख बढ़ाकर 18 अक्टूबर 2026 कर दी है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 से 92,300 रुपये तक वेतनमान मिलेगा।

JRHMS में 51 पदों पर भर्ती

झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने एकाउंट्स असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत 51 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्रता पद के अनुसार CA, M.Com, MBA/PGDM और ICAI सदस्यता निर्धारित है। आवेदन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 है और वेतन 19,800 से 75,000 रुपये तक होगा।

बाल संरक्षण सोसायटी में 11 रिक्तियां

झारखंड राज्य बाल संरक्षण सोसायटी ने सोशल वर्कर सदस्य, चेयरपर्सन समेत 11 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (JSAC) में रिसर्च एसोसिएट और जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 3 पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को 25,920 से 47,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लें।

You may also like

Leave a Comment