Home » 3,044 प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 23 नवंबर को रांची में होगा सम्मान समारोह

3,044 प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 23 नवंबर को रांची में होगा सम्मान समारोह

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड में कौशल प्रशिक्षण पूरा कर चुके 3,044 युवक-युवतियों को जल्द ही रोजगार से जुड़ी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 23 नवंबर 2026 को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।

इसी सिलसिले में शनिवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित 3,044 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इसके जरिए प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल की जाएगी।

इस मुलाकात में प्रेझा फाउंडेशन की चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment