झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, CDPO और FSO परीक्षाओं को रद्द करने की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकलपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता अपना पक्ष रखेंगे, जबकि हस्तक्षेपकर्ता की ओर से भी दलीलें पेश की जाएंगी।

मामले की सुनवाई दोपहर 2:15 बजे से शुरू होगी। इससे पहले हुई सुनवाई में याचिकाकर्ताओं और अपर महाधिवक्ता ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा था। अब आज की कार्यवाही में सरकार और हस्तक्षेपकर्ता की दलीलों पर नजर रहेगी।
इस मामले की सुनवाई को झारखंड हाईकोर्ट के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। अदालत की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।






