Home » दुर्गापूजा पर रांची में हाईटेक सुरक्षा, 50 जगह बैरिकेडिंग और 100 से अधिक CCTV कैमरों से होगी निगरानी

दुर्गापूजा पर रांची में हाईटेक सुरक्षा, 50 जगह बैरिकेडिंग और 100 से अधिक CCTV कैमरों से होगी निगरानी

by उर्वशी शेखर
0 comments

दुर्गापूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। जिले में 50 स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। वहीं, 100 से अधिक CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए संवेदनशील इलाकों व भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों पर नजर रखी जाएगी।

शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष निगरानी होगी। भीड़ और जाम नियंत्रित करने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के साथ विशेष रूट प्लान लागू किया जाएगा। पूजा समितियों को पंडालों के पास पार्किंग की व्यवस्था करने और पहचान पत्र के साथ पर्याप्त वॉलंटियर्स तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5

बिजली, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

प्रशासन ने संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत, रोशनी, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। जर्जर बिजली तारों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख पंडालों और चिह्नित स्थानों पर मेडिकल टीम व एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल में निर्धारित ध्वनि सीमा और समय का पालन करना अनिवार्य होगा।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

दुर्गापूजा के दौरान भ्रामक और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली पोस्ट पर पुलिस की निगरानी रहेगी। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, आईआरबी और लाठीधारी जवान तैनात किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से CCTV कैमरों और ड्रोन की लाइव फीड के जरिए स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment