Home » सदन में कल्पना सोरेन का केंद्र पर प्रहार, कहा–झारखंड किसी की मेहरबानी से नहीं, शहादत से बना है!

सदन में कल्पना सोरेन का केंद्र पर प्रहार, कहा–झारखंड किसी की मेहरबानी से नहीं, शहादत से बना है!

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य के वित्तीय अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के संसाधनों और आर्थिक अधिकारों पर राज्य का पूरा हक होना चाहिए। अलग राज्य का गठन किसी सरकारी उदारता का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों तक चले आंदोलन, संघर्ष और अनगिनत लोगों की कुर्बानियों का नतीजा है।

सदन में अपनी बात रखते हुए कल्पना सोरेन ने संघीय ढांचे में राज्यों की स्वायत्तता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल झारखंड प्राकृतिक और खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद अपने वित्तीय अधिकारों के मामले में सीमित दायरे में बंधा हुआ है। खनिज संसाधनों से मिलने वाले आर्थिक लाभ में राज्य की हिस्सेदारी और अधिकारों का सवाल बेहद अहम है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर झारखंड को अपने जायज हक के लिए कब तक संघर्ष करना पड़ेगा और क्या राज्य का विकास केंद्र की मंजूरी एवं निर्भरता तक ही सीमित रहेगा?

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

अपने भाषण में उन्होंने झारखंड के ऐतिहासिक संघर्षों और बलिदानियों का भी उल्लेख किया। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस धरती की पहचान संघर्ष और स्वाभिमान से बनी है।

कल्पना सोरेन ने झारखंड आंदोलन के लंबे इतिहास का जिक्र करते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व को भी याद किया। उन्होंने कहा कि दशकों के आंदोलन के बाद अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीतिक प्रतिबद्धता भी राज्य के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने अपने संबोधन में झारखंडी अस्मिता और गौरव को प्रमुखता देते हुए कहा कि इस पहचान के पीछे पीढ़ियों का संघर्ष और बलिदान जुड़ा है। ऐसे में राज्य के संसाधनों और वित्तीय अधिकारों की रक्षा करना केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान और उसके ऐतिहासिक संघर्षों से जुड़ा सवाल है।

You may also like

Leave a Comment