Home » झारखंड की मूनिडीह कोलियरी देश में अव्वल, भूमिगत खदानों की रेटिंग में मिला 5 स्टार

झारखंड की मूनिडीह कोलियरी देश में अव्वल, भूमिगत खदानों की रेटिंग में मिला 5 स्टार

by उर्वशी शेखर
0 comments

धनबाद की मूनिडीह कोलियरी ने भूमिगत खनन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के पश्चिमी झरिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस कोलियरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्टार रेटिंग मूल्यांकन में 92 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर इसे प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

इस उपलब्धि के लिए सोमवार, 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में BCCL को पुरस्कार प्रदान किया गया। ‘खनिक शौर्य श्रमाय समर्पितम्’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक वी. विजय कुमार को सम्मान सौंपा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

समारोह में कोयला मंत्रालय के अपर सचिव सनोज कुमार झा और कोयला नियंत्रक संगठन के कोयला नियंत्रक सतीश कुमार समेत मंत्रालय और संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मूनिडीह कोलियरी की यह सफलता खदान में सुरक्षा, कार्यप्रणाली और उत्पादन संबंधी बेहतर प्रदर्शन के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। इस राष्ट्रीय सम्मान से BCCL की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है। साथ ही धनबाद के कोयला उद्योग और झारखंड की पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है।

You may also like

Leave a Comment