Home » झारखंड आ रहे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, राहुल गांधी के दौरे पर हो सकता है बड़ा ऐलान

झारखंड आ रहे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, राहुल गांधी के दौरे पर हो सकता है बड़ा ऐलान

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी एवं AICC के स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य के. राजू 4 नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। 6 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनके एजेंडे में राहुल गांधी के प्रस्तावित झारखंड दौरे की तैयारी और राज्य के खाली बोर्ड, निगम एवं आयोगों में नियुक्तियां प्रमुख रूप से शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति के अनुसार, के. राजू 5 नवंबर को स्टेट गेस्ट हाउस में बोर्ड-निगम और आयोगों में नियुक्तियों के लिए गठित पार्टी की कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसमें विभिन्न पदों के लिए मिले आवेदनों पर विचार कर योग्य उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं। इसके बाद प्रस्तावित सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

18 या 19 नवंबर को आ सकते हैं राहुल गांधी

इस दौरे का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य राहुल गांधी के झारखंड आगमन की तैयारियों की समीक्षा करना भी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी 18 या 19 नवंबर को राज्य का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

सोनाल शांति ने संकेत दिया है कि 4 नवंबर को होने वाली बैठक के बाद राहुल गांधी के दौरे की तारीख घोषित की जा सकती है। ऐसे में के. राजू की तीन दिवसीय यात्रा को कांग्रेस के संगठनात्मक फैसलों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment