रांची में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव चेतनासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने 7 अक्टूबर 2026 को अपने गठन का एक वर्ष पूरा किया। पहली वर्षगांठ के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रांची के जगन्नाथ मंदिर परिसर में असहाय बुजुर्गों और बच्चों के बीच भोजन वितरित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्वेता सिंह, सचिव द्वितीय घोष, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता समेत चंदा सिंह, अनन्या अंब, पीयूष पांडे, अनीता पाल, पवन प्रभाकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने संस्था से जुड़े सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक मदद पहुंचाना है और आने वाले दिनों में सेवा गतिविधियों का दायरा और विस्तृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए नए स्तर पर काम करने का प्रयास करेगी। प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक कदम रहा।