Home » विभागीय जांच से भागना तीन लोको पायलटों को पड़ा भारी, HC ने ख़ारिज की याचिका

विभागीय जांच से भागना तीन लोको पायलटों को पड़ा भारी, HC ने ख़ारिज की याचिका

by उर्वशी शेखर
0 comments

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद रेल मंडल के तीन असिस्टेंट लोको पायलटों की याचिका खारिज करते हुए उनके खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई को सही ठहराया है। अदालत ने कहा कि जांच में शामिल होने के पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद यदि कर्मचारी जानबूझकर इससे इनकार करते हैं, तो बाद में प्राकृतिक न्याय के उल्लंघन का हवाला देकर कार्रवाई को चुनौती नहीं दे सकते।

मामला 21 दिसंबर 2013 का है। धनबाद रेल मंडल में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के प्रदर्शन के दौरान चीफ ट्रैक्शन फोरमैन (CTFR) कार्यालय के बाहर विवाद और मारपीट हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

रेलवे प्रशासन ने इस मामले में असिस्टेंट लोको पायलट अभिषेक कुमार, रवि रंजन और रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने तीनों को अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने लिखित रूप से जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद एकतरफा जांच पूरी कर 10 मार्च 2014 को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

हालांकि, अपील पर 22 अप्रैल 2014 को अपीलीय प्राधिकारी ने बर्खास्तगी का फैसला बदलते हुए तीनों को नौकरी में बहाल कर दिया। साथ ही दंड के रूप में तीन साल तक संचयी प्रभाव से शुरुआती वेतनमान और ग्रेड पर रखने का आदेश दिया।

इस संशोधित दंड को चुनौती देते हुए कर्मचारियों ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) की पटना बेंच का रुख किया। वहां से राहत नहीं मिलने पर मामला रांची सर्किट बेंच और फिर झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा।

हाईकोर्ट ने CAT की रांची सर्किट बेंच के 11 नवंबर 2016 के आदेश को बरकरार रखते हुए तीनों की रिट याचिका खारिज कर दी। अदालत के फैसले के मुताबिक, जांच में शामिल होने से खुद इनकार करने वाले कर्मचारी बाद में सुनवाई का अवसर नहीं मिलने को कार्रवाई के खिलाफ आधार नहीं बना सकते।

You may also like

Leave a Comment