Home » समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन विस्तार और राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन विस्तार और राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by उर्वशी शेखर
0 comments

नई दिल्ली में बुधवार को समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करने और देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दी गई। इसके अलावा समाजवादी छात्र-युवा शिविर के आयोजन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सम्मेलन के आयोजन की तिथि और स्थान तय करने के साथ ही इसकी तैयारी के लिए समिति गठित करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement 2
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5
Advertisement 5

देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने संगठन की भूमिका और भावी रणनीति पर अपने विचार रखे। साथ ही समाजवादी विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए साहित्य के प्रकाशन, प्रचार और प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस दिशा में संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यवाही के अंतिम चरण में विशिष्ट समाजवादी साथी श्याम गंभीर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

बैठक में प्रो. राजकुमार जैन, सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष टी. गोपाल सिंह, रामबाबू अग्रवाल, प्रो. विनय भारद्वाज, प्रो. हरीश खन्ना, डॉ. अनिल ठाकुर, राजवीर सिंह पवार, पूर्व पार्षद राकेश कुमार, रणधीर गौतम, सुरेंद्र यादव और संजय कनौजिया समेत कई समाजवादी नेता एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने संगठन के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श में भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment